Aligarh Accident: सड़क पार कर रही बालिका को ईंटों से भरे ट्रक ने रौंदा, मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग

1 Min Read
Aligarh Accident: सड़क पार कर रही बालिका को ईंटों से भरे ट्रक ने रौंदा, मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग

थाना इगलास अंतर्गत मथुरा मार्ग के विसाहुली मोड़ पर सड़क पार कर रही एक बालिका को ईंटों से भरे ट्रक ने कुचल दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गयी।  गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

थाना पालीमुकीमपुर अंतर्गत पीडॉल निवासी पिता पिंटू सिंह ने बताया कि  वह अपने साले की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मथुरा मार्ग स्थित विसाहुली मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में परिजनों के साथ गए थे। देर रात 12 बजे घर वापिस आते समय सभी सड़क पार कर रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने बेटी पल्लवी को रौंद दिया।

हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गेस्ट हाउस में मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया। पुलिस ने पंचनामा भर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली इगलास में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version