Aligarh Exhibition: मासूम के सुरों की शरारत पर बवाल, टूटीं कुर्सियां, भीड़ काबू करने को पुलिस ने लाठी भांजी

2 Min Read
Aligarh Exhibition: मासूम के सुरों की शरारत पर बवाल, टूटीं कुर्सियां, भीड़ काबू करने को पुलिस ने लाठी भांजी

अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर 9 फरवरी की रात हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा के नाम रही। प्रदेश की सरजमीं पर जब मासूम शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सुर छेड़े, तो माहौल पूरी तरह हरियाणवी रंग में रंग गया। मासूम के सुरों की शरारत पर श्रोताओं ने जमकर अठखेलियां कीं।

आलम यह था कि पंडाल खचाखच भर गया और हजारों की भीड़ बाहर खड़ी होकर दीदार का इंतजार करती रही।पीछे की दीर्घा में कुछ लोगों द्वारा कुर्सियां फेंके जाने की खबरें भी आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तुरंत संभाला। विधिवत उद्घाटन सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रात करीब 9:38 बजे जैसे ही मासूम शर्मा ने मंच पर कदम रखा, पूरा मंच सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मासूम शर्मा ने अपने सुपरहिट गीत बोल तेरी मीठी-मीठी से शुरुआत की। इसके बाद मैडम बैठ बुलेरो में, हम रात के शिकारी और गुंडागर्दी जैसे गीतों पर युवा इस कदर झूम उठे कि व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ के जबरदस्त उत्साह को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version