अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निकट एक चरी के खेत में युवक की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।
आशंका है कि शनिवार रात किसी समय हत्यारों ने उसकी हत्या की है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक के कटे सिर की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

