Aligarh News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला खुदकुशी का राज

2 Min Read
Aligarh News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला खुदकुशी का राज

अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र अंतर्गत बेगम बाग इलाके में भारतीय जनता पार्टी विष्णुपुरी मंडल के उपाध्यक्ष 27 वर्षीय अजय शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या की वजह एक युवती से प्रेम प्रसंग में मिली निराशा को बताया गया है।

क्षेत्राधिकार सर्वम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो बहनों के अकेले भाई थे अजय

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजय शर्मा बेगम बाग के रहने वाले थे। वह अपने परिवार में दो बहनों के अकेले भाई थे। अजय की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुसाइड नोट से खुला राज

घटना की सूचना पर पहुंची क्वारसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसके मुताबिक अजय शर्मा का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में असफलता और निराशा मिलने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version