‘बेटे को दरोगा बनवा देंगे’: यूपी पुलिस एसआई में भर्ती का दिया झांसा, पांच लाख रुपये ठगे; वीडियो वायरल

1 Min Read
‘बेटे को दरोगा बनवा देंगे’: यूपी पुलिस एसआई में भर्ती का दिया झांसा, पांच लाख रुपये ठगे; वीडियो वायरल

त्तर प्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती का झांसा देकर जीजा-साले ने पांच लाख की ठगी कर ली। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

आरोप है कि सदर निवासी विनय उर्फ वीनू और उसके जीजा जितेंद्र ने बेटे को सब-इंस्पेक्टर बनवाने का भरोसा दिलाकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। जितेंद्र ने खुद को सदर तहसील में एक अधिकारी के कार्यालय में तैनात बताकर भरोसा जीता।

मामले में पांच लाख रुपये के लेनदेन का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना एकता पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version