Aligarh News: वन-वे के पहले दिन वीआईपी को राहत, आम लोगों के लिए आफत, नियमों से ज्यादा चली सिफारिश

2 Min Read
Aligarh News: वन-वे के पहले दिन वीआईपी को राहत, आम लोगों के लिए आफत, नियमों से ज्यादा चली सिफारिश

अलीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू की गई वन-वे व्यवस्था पहले ही दिन रसूखदारों के वीआईपी सिंड्रोम की भेंट चढ़ती दिखी। राजनीतिक झंडे लगी गाड़ियों और रसूखदारों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों को क्या आपके पास लिखित आदेश है, और जानते नहीं, नेताजी मेरे चाचा हैं.. जैसी बातें सुननी पड़ीं।

बृहस्पतिवार से जिला प्रशासन ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी। पहले दिन जहां आम लोगों और ई-रिक्शा चालकों ने नियमों का पालन किया, वहीं राजनीतिक झंडे लगी गाड़ियों और प्रभावशाली लोगों ने पुलिस से बहस की। पुलिस को रसूखदारों की धमकियां और तीखी बहस का सामना करना पड़ा। रामघाट रोड से समद रोड आने वाले रास्ते पर अव्यवस्था के चलते भारी जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।

इन मार्गों पर आज से वन-वे व्यवस्था लागू

स्टेशन रोड मधेपुरा से सेंटर प्वाइंट की ओर आवागमन रहेगा। सेंटर प्वाइंट से स्टेशन की ओर आने वाले वाहन एसबीआई मार्ग से जाएंगे। गांधी आई हॉस्पिटल तिराहे से समद रोड होते हुए सेंटर प्वाइंट की ओर सीधा प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सेंटर प्वाइंट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर वाहन जा सकेंगे। अचल ताल तिराहे से पालीवाल रोड होते हुए हाथरस अड्डा तक वन-वे रहेगा। हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर प्रवेश नहीं होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version