अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल बोले- ‘ये कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं’

3 Min Read
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल बोले- ‘ये कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं’

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच ये बात साफ हो गई है कि प्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन रहेगा। बुधवार को राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने ऐलान कर दिया है कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं है। बघेल ने आगे ये भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी में आलाकमान के फैसले वापस  नहीं लिए जाते हैं।

क्या बोले भूपेश बघेल?

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान- “कांग्रेस अध्यक्ष बनाना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं, आलाकमान का फैसला नहीं बदलेगा। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। जिला अध्यक्षों और पीसीसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आलाकमान के फैसले का स्वागत किया। तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को भी सभी नेताओं ने बधाई दी। कांग्रेस में आलाकमान के फैसले वापस लेने की परंपरा नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा से बात हो चुकी है, जल्द मुलाकात होगी। जरूरत पड़ी तो मैं खुद उनके घर जाकर चाय पर मुलाकात कर लूंगा। ये कोई गुड्डा गुड्डी का खेल है कि अध्यक्ष बदल दो।”

बघेल ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के भीतर बीते कई दिनों से अंदरूनी कलह और गुटबाजी की खबरें सामने आ रही थीं। इसे सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 5 दिनों के लिए पंजाब पहुंचे हैं। बघेल ने यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। कांग्रेस का एक गुट पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा था।

पंजाब में अगले साल चुनाव

पको बता दें कि पंजाब में अगले साल 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व चन्नी के नेतृत्व वाले बागी गुट को भी मनाने की कोशिशें तेज करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले पिछले बुधवार को भी पंजाब कांग्रेस प्रमुख के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बनाए रखने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने 2027 के चुनावों के लिए पार्टी की अलग-अलग समितियों का भी ऐलान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version