राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से दुबई के लिए दो-तीन दिनों से निरस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान बहाल कर दी गई है। पहले इसे शुक्रवार से चलाया जाना था, लेकिन अब शनिवार सुबह विमान टेकऑफ करेगा।
लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान आइएक्स-193 शनिवार सुबह 8:50 बजे रवाना होगी। दरअसल, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से कई विमानों को निरस्त कर रखा है।
दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स-194 गत दिवस बहाल की गई थी। इससे पूर्व 17 जून और फिर 22 व 24 जून को विमान सेवा निरस्त कर दी गई थी। वहीं लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान शनिवार को संचालित की जाएगी।
ये फ्लाइट्स हुईं लेट लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एआई-2500 आधे घंटे लेट पहुंची। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की एआई-2499 चालीस मिनट लेट रही। वहीं एआई-811 एक घंटे लेट अमौसी पहुंची, जबकि मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-677 55 मिनट व लखनऊ से पुणे की इंडिगो की 6ई-118 आधे घंटे देरी से पहुंची।