Follow
X
Follow
नई दिल्ली। शराब नीति घोटाले की जांच के बीच आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद भ्रष्टाचार पर अपनी पार्टी के रुख से खुश नहीं हैं।
इस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और उनकी गैर मौजूदगी में पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।