मायावती के अलावा धुआंधार प्रचार में उतरेंगे ये 40 स्टार प्रचारक, BSP ने जारी की लिस्ट

2 Min Read

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बसपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद, सतीश मिश्र और कई वरिष्ठ नेता प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। मायावती खुद यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी।

पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों में बसपा मुखिया मायावती, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, शमसुद्दीन राइन, सूरज सिंह जाटव, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, रवि सहगल, रणविजय सिंह, सुरेश आर्य, विजय सिंह, सतपाल सिंह, पुष्पांकर पाल और जफर मलिक जैसे नेताओं के नाम हैं।

BSP Star Campaigners List

बताया जा रहा है कि मायावती छह अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट से अपने प्रचार अभियान का आरंभ कर सकती हैं। इस जनसभा में उनके भतीजे आकाश आनंद के भी मौजूद रहने की संभावना है।

बसपा सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की यूपी में चार दर्जन से अधिक चुनावी रैलियां हो सकती हैं। वैसे सभी जिलों के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मायावती उनके यहां जनसभा जरूर करें ताकि बसपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में उन्हें थोड़ी आसानी हो।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version