राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब ‘रामायण’ में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

3 Min Read
राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब ‘रामायण’ में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

अरुण गोविल, जिन्होंने 39 साल पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। वह अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में दिग्गज एक्टर अरुण ने राजा दशरथ का किरदार निभाने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब पहली बार उनसे इस रोल का ऑफर मिला था तो वह इसे करने में हिचकिचा रहे थे। अब उन्होंने यह किरदार चुनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का करण बताया है।

अरुण गोविल ने क्यों चुना राजा दशरथ का किरदार

अरुण गोविल ने बताया कि उन्हें लगता है कि आने वाली ‘रामायण’ के मेकर्स रामानंद सागर की ‘रामायण’ से कोई जुड़ाव चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया। 

‘हां, रामायण में मैं राजा दशरथ यानी भगवान राम के पिता का किरदार निभा रहा हूं। अगर मुझे लगता कि यह सही नहीं है तो मैं इसे नहीं करता। सच कहूं तो शुरू में मैं यह रोल नहीं करना चाहता था, लेकिन डायरेक्टर नितेश तिवारी इस बात पर अड़े हुए थे। वे हमारी रामायण और इस नई रामायण के बीच कोई जुड़ाव चाहते थे।’

राम नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल

अरुण गोविल ने ‘लव कुश’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने की बात भी याद की और एक यादगार किस्सा शेयर किया है। 

‘फिल्म लव कुश में, जिसमें जितेंद्र ने राम का किरदार निभाया था, वे चाहते थे कि मैं लक्ष्मण बनूं। मैंने प्रोड्यूसर से कहा था कि यह सही नहीं है, मुझे लक्ष्मण का किरदार मत दो, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। वे मुझे ही लेना चाहते थे। मैंने कहा ठीक है चलो करते हैं, लेकिन फिर देखो क्या हुआ। फिल्म एक दिन भी नहीं चली। उस फिल्म के बारे में कोई नहीं जानता।’

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बजट

‘रामायण’ को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें VFX, एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन कलाकार हैं। इस साल की शुरुआत में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि फिल्म के दोनों हिस्सों को बनाने में कुल मिलाकर 4,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च आएगा। रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी को सीता के किरदार के लिए चुना गया है। वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version