कट्टा दिखाकर छत पर सो रही नाबालिग से गलत काम करने की कोशिश, विरोध किया तो सिर में मारी गोली

3 Min Read
कट्टा दिखाकर छत पर सो रही नाबालिग से गलत काम करने की कोशिश, विरोध किया तो सिर में मारी गोली

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर गन पॉइंट पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके सिर में गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका फिलहाल दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के बाद किशोरी के सिर से गोली का हिस्सा बाहर निकाल लिया है।

छत पर सो रही थी किशोरी

यह दर्दनाक घटना पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग किशोरी रात में अपने घर की छत पर सो रही थी। उसी समय उसका दिव्यांग छोटा भाई और बुजुर्ग दादी नीचे के कमरे में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4:00 बजे पीड़िता का एक रिश्तेदार युवक चुपके से छत पर पहुंच गया। उसने किशोरी पर कट्टा अड़ा दिया और डरा-धमकाकर उस पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।

आरोपी के पास हथियार होने के बावजूद किशोरी बिल्कुल नहीं डरी। उसने साहस दिखाते हुए आरोपी का जमकर विरोध किया और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी के इस विरोध से आरोपी बुरी तरह बौखला गया। पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने सीधे किशोरी के सिर पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

गोली लगते ही किशोरी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे तुरंत सिमरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन किया और किशोरी के सिर से गोली का हिस्सा निकालने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अब होश में आ चुकी है और बयान देने की स्थिति में है। शुरुआती पूछताछ में उसने अपने उसी रिश्तेदार युवक का नाम लिया है। फिलहा.  सिमरिया थाना और मोहन्द्रा चौकी पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के आधिकारिक बयान और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version