Bareilly News: फरीदपुर में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव, कई दिनों से लापता थे दोनों

1 Min Read
Bareilly News: फरीदपुर में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव, कई दिनों से लापता थे दोनों

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक और किशोरी के शव सोमवार को सुबह खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीण सुबह-सुबह खेतों पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं और एक ही रस्सी से लटके हुए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक और किशोरी एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों कई दिनों से लापता थे। युवक के खिलाफ 27 सितंबर को किशोरी का अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था, तब से पुलिस भी दोनों की खोजबीन में जुटी थी। दोनों की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version