UP: शादी की पहली रात…पत्नी बोली- बर्बाद हो गई जिंदगी, फिर ससुर ने दिया घिनौना ऑफर, विरोध करने पर बना हैवान

3 Min Read
UP: शादी की पहली रात…पत्नी बोली- बर्बाद हो गई जिंदगी, फिर ससुर ने दिया घिनौना ऑफर, विरोध करने पर बना हैवान

मैनपुरी के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती शादी के बाद ससुराल गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शादी की पहली रात ही उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इस बात की जानकारी होने पर उसने सास-सुसर से शिकायत की। इसके बाद ससुर पापी बन गया। वो साथ में  संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वो ससुराल से भाग निकली, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी एक मार्च 2025 जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ की है। पुत्री जब ससुराल गई तो वहां पति उस से दूर-दूर रहता था। बेटी पहली विदा होकर घर आ गई। जब दूसरी विदा होकर गई तब भी पति दूरी बनाए रहा। पूछने पर बीमार होने का बहाना बना दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इसकी जानकारी के बाद नव विवाहिता के होश उड़ गए। उसने सास-ससुर से इस बारे में बात की।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ससुर ने अपने साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सास भी सुसर की इस बात पर राजी हो गई। इस जानकारी के बाद पीड़िता की पुत्री हैरान रह गई। उन्होंने पुत्री के ससुरालीजन से बात की तो वे लोग 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। काफी समझाने पर भी नहीं माने। बेटी के भविष्य को देखते हुए वह भी चुप हो गईं। 

28 अप्रैल को जब पुत्री ससुर को चाय देने गई तो ससुर ने अश्लील हरकत की। संबंध बनाने का दवाब बनाने लगे। मना करने पर पुत्री को बंधक बनाकर रखा। जब हदें पार हो गईं तो जैथरा थाने में शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसक बाद पीड़िता मायके आ गई। मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version