बरेली के नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। ससुरालवालों ने उससे बेटा छीन लिया। पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित विवाहिता सोमवार को ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। अधिकारियों के आश्वासन पर वह उतरी।
मोहल्ला भट्टा पहलवान निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटी कशिश वर्मा की शादी नवाबगंज के बहोरनगला रोड निवासी अजय वर्मा से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। कशिश ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पंचायत के बाद ससुराल वाले कशिश को साथ ले गए। कुछ समय बाद कशिश ने बेटे को जन्म दिया।
परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले फिर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति अजय ने डेढ़ वर्षीय बेटा भी छीन लिया और दूसरी शादी कर ली। इससे परेशान विवाहिता सोमवार को थाने गई। उसने कार्रवाई की मांग की।

