बरेली में एक महिला ने इज्जतनगर थाने में नोएडा निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति के दूसरी लड़कियों से संबंध रखने और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सास, ननद और पति दहेज में 20 लाख रुपये मांगने लगे। पति मायके का मकान बेचकर हिस्सा लाने का दबाव डालने लगा। जिस कंपनी में पति नौकरी करता था। कंपनी की एचआर से उसके संबंध हैं। एचआर से वह अश्लील बातें करता था।
महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था पति
महिला ने इसका विरोध किया तो उससे बातचीत बंद कर दी। वह कंपनी के काम से उदयपुर गया तो वहां होटल में एक महिला मित्र के साथ ठहरा था। महिला के पास इसका वीडियो भी है। विवाहिता ने वीडियो कॉल के जरिये संपर्क किया तो पति ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।
पत्नी ने इसका विरोध किया तो सास ने उससे झगड़ा किया। इससे परेशान होकर महिला बरेली चली आई। यहां उसने आरोपी पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

