Bareilly News: रिक्शा चालक के पेट में घोंपा चाकू, बाहर निकल आईं आंतें; पत्नी के अवैध संबंध में हमले का आरोप

2 Min Read
Bareilly News: रिक्शा चालक के पेट में घोंपा चाकू, बाहर निकल आईं आंतें; पत्नी के अवैध संबंध में हमले का आरोप

बरेली के रामलीला गौंटिया मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय लालाराम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालाराम ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को हमले का कारण बताया है, लेकिन पुलिस को बयानों पर संदेह है।

थाना शाही इलाके के दौली जवाहरलाल गांव के मूल निवासी लालाराम इज्जत नगर क्षेत्र के रामलीला गौंटिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर रिक्शा चलाते हैं और वह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। लालाराम के मुताबिक इस दौरान दो लोगों ने उन्हें रोका और उनकी पिटाई कर दी, फिर उनके पेट में चाकू मार दिया। लालाराम का दावा है कि हमले में उनकी आंतें बाहर आ गईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। 

लालाराम के पिता छेदालाल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। लालाराम ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी छह महीने से उनसे अलग रह रही है। उनका आरोप है कि पत्नी के मकान मालिक से संबंध हैं। लालाराम को शक है कि उन्हीं लोगों ने उन पर हमला कर हत्या की कोशिश की है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version