Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थानेदारों का किया तबादला, धनंजय पांडेय बने सदर कोतवाल

1 Min Read
Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थानेदारों का किया तबादला, धनंजय पांडेय बने सदर कोतवाल

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जिले में कई थानेदारों का तबादला कर दिया है। कई थानेदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं तो कुछ को प्रभार से हटाकर किनारे किया गया है। बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बारादरी से कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कोतवाल रहे सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर थाने का प्रभारी, इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को थाना बारादरी प्रभारी बनाया गया है। 

क्राइम ब्रांच से संजय कुमार धीर को थाना कैंट का प्रभारी, कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग का प्रभारी, शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ थाना प्रभारी, वहीं सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को सुभाषनगर थाने का ही इंस्पेक्टर बना दिया गया है। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार और भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी जिले में समय पूरा और दूसरे जिले में स्थानांतरित होने की वजह से हटाए गए हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version