कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की चमक-दमक का कल यानी 23 जून को आखिरी दिन रहा। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कई इंटरेशनल सेलेब्स का जलवा देखने को मिला। क्लोजिंग सेरेमनी में बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल ने भी शिरकत की, जहां वह रेड कार्पेट पर खूबसूरत गुलाबी साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं। कान्स 2026 में सोनिया बंसल ने पहले तो अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं और फिर ट्रेडिशनल अंदाज से सबको चौंका दिया। पहले तो एक्ट्रेस का पहला लुक चर्चा में रहा। उन्होंने चमचमाते सिल्वर कलर का गाउन पहना था, जिस पर क्रिस्टल की कारीगरी, बारीक कढ़ाई और लंबी सी केप-स्टाइल वाली स्लीव्स थीं। इसके बाद वह पिंक साड़ी में ट्रेडिशनल अवतार फ्लॉन्ट करती दिखीं।
क्यों चर्चा में है सोनिया बंसल का लुक
सोनिया बंसल की ये कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहली अपीयरेंस है, लेकिन अपने डेब्यू लुक से ही वह फैंस को इंप्रेस करने में सफल रहीं। खासतौर पर गुलाबी साड़ी लुक, जो उन्होंने श्रीकृष्ण को डेडिकेट किया था। एक्ट्रेस ने गुलाबी साड़ी पहनी थी, जिसका पल्लू सिर पर रखा था। लेकिन, एक चीज जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, वो था उनके सिर पर लगा मोर पंख।
गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लगीं सोनिया
कान्स में सोनिया बंसल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ को रीप्रेजेंट किया, जिसमें उनके साथ बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे भी नजर आएंगे। वहीं ग्लोबल स्टेज पर सोनिया ने डिजाइनर डॉली जे की पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी पहनी। अपने पारंपरिक लुक को उन्होंने आलता, डायमंड ज्वेलरी और बालों में मोरपंख लगाते हुए कम्प्लीट किया। अब सोनिया बंसल का लुक चर्चा में है।
सोनिया बंसल का करियर
सोनिया बंसल के करियर की बात करें तो हिंदी फिल्मों के अलावा वह तेलुगु सिनेमा में भी एक्टव हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था और फिर राहुल रॉय और शक्ति कपूर स्टारर ‘100 करोड़’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिर वह 2019 में ‘नॉटी गैंग’ और 2021 में ‘डुबकी’ से सुर्खियां बटोरीं। हिंदी फिल्मों के अलावा वह ‘धीरा’ और ‘यस बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं और ओटीटी पर भी जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा तब चर्चा में रहीं, जब उन्होंने बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली।

