UP News: जेवर के बाद बरेली-दिल्ली हवाई सेवा को भी हरी झंडी, शेड्यूल जारी; जानिए किराया

1 Min Read
UP News: जेवर के बाद बरेली-दिल्ली हवाई सेवा को भी हरी झंडी, शेड्यूल जारी; जानिए किराया

बरेली-जेवर के बाद बरेली-दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा को हरी झंडी मिल गई है। एक जुलाई से बरेली-दिल्ली और दो से बरेली-जेवर के बीच उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों उड़ानों का शेड्यूल जारी करते हुए बुकिंग भी शुरू कर दी है। बरेली-दिल्ली और बरेली-जेवर के बीच शुरुआती किराया 4500 रुपये रखा गया है।

बरेली-जेवर के बीच उड़ान को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पहले ही एनओसी दे दी थी, लेकिन जेवर एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने का इंतजार था। इधर, बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रही थी। अब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्लॉट मिल गया है।

बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान होगी। वहीं बरेली-जेवर के बीच सप्ताह में चार  दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हवाई सेवा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version