बिहार: पटना में बीती रात भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत और 2 घायल, ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर

2 Min Read
बिहार: पटना में बीती रात भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत और 2 घायल, ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर

पटना: बिहार के पटना में बीती रात भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। यहां एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं।

क्या है पूरा मामला?

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास रविवार की रात 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग मनेर में हो रहे उर्स मेला को देखकर अपने घर भोजपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहटा थानाक्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। मृतक सभी छह लोग भोजपुर जिला के रहने वाले हैं। 5 मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें मो.गुड्डू, मो.शहजाद और अशर्फी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ये लोग उर्स मेला देखकर लौट रहे थे। जब ये लोग ऑटो से रोड के ऊपर चढ़ रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने इसको टक्कर मारी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि देश में हर साल लाखों की संख्या में एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार हादसे की वजह यातायात के नियमों का पालन नहीं करना होता है। ऐसे में वाहन चालकों को ये सलाह दी जाती है कि सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें। ये न केवल आपकी जान बचाएगा बल्कि रोड पर चल रहे अन्य लोगों की भी जान बचाएगा। इस दिशा में सरकार को भी कठोर नियम बनाने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version