बिहार: दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

1 Min Read
बिहार: दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा राज की आखिरी महारानी और स्वर्गीय महाराज कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी कामसुंदरी का निधन हो गया है। आज सुबह अपने दरभंगा निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले भी वह अपने घर पर फर्श पर गिरने से घायल हुई थीं, हालांकि तब वो ठीक हो गई थीं। महारानी कामसुंदरी 96 साल की थीं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महारानी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और उनकी उम्र भी ज्यादा थी। वह महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। महाराजा कामेश्वर सिंह की शादी 1940 के दशक में हुई थी। हालांकि उनकी पहली दो पत्नियां महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया थीं, जिनका निधन हो चुका है।

कामसुंदरी देवी ने अपने पति कामेश्वर सिंह की याद में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी। वर्तमान में महारानी अधिरानी की उपाधि पूरे देश में एकमात्र इनको ही थी। उन्होंने आज अपने राज परिसर स्थित कल्याणी निवास पर अंतिम सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version