विस्तार बदायूं के उसहैत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कार व कारतूस बरामद किए हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की कार से बदमाश कादरचौक रोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सरेली मोड़ पर टीम के साथ चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की कार उसहैत की तरफ से आती दिखी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश कार को लेकर सरेली गांव की तरफ भागने लगे।

