Budaun News: मकान में पटाखों के अवैध भंडार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, धमाकों से फैली दहशत

2 Min Read
Budaun News: मकान में पटाखों के अवैध भंडार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, धमाकों से फैली दहशत

बदायूं के कुंवरगांव के एक मकान में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में बुधवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। तेज धमाके हुए तो वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आसपास के घरों को खाली करा दिया गया। रात 11:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

कुंवरगांव के होली चौक निवासी रईस पुत्र अब्दुल लतीफ के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। उनके मकान के नीचे जूते चप्पल की दो दुकानें हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ही पटाखे बना रहे थे। यहीं पर ही उन्होंने पटाखे का अवैध तरीके से भंडारण किया हुआ है।

ऊपरी मंजिल पर था परिवार
बुधवार रात करीब 10 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद धमाके होने लगे। उस समय रईस का परिवार ऊपरी मंजिल पर था। आग लगी तो वह दूसरे के मकान में कूदकर भागे। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए देर तक मशक्कत करनी पड़ी। मकान के अंदर की आग बुझाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से एक बाइक व गृहस्थी जलकर राख हो गई।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी है। वहां पर पटाखे के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। कोई जनहित नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version