केप वर्डे की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेल रही है और जारी टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए उनकी टीम अगले दौर में पहुंच गई है। हालांकि, अब उसके लिए आगे का रास्ता बहुत मुश्किल होने वाला है, क्योंकि अंतिम-32 में उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम अर्जेंटीना से होगा। शनिवार को हुए एक रोमांचक मैच में केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ मैच को 0-0 से बराबरी (ड्रॉ) पर रोका। इसी ग्रुप के एक दूसरे मैच में स्पेन द्वारा उरुग्वे को 1-0 से हराने के बाद, केप वर्डे अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही। केप वेर्डे अब नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया है।
अब अर्जेंटीना से होगा केप वेर्डे का मैच
सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले इस छोटे से देश ने अपने ग्रुप के तीनों मैचों में बिना हारे एक नया इतिहास बना दिया है। अब इस शानदार सफर में उनका अगला मुकाबला 4 जुलाई को मियामी में होगा, जहां केप वर्डे की टीम का सामना लियोनल मेसी की कप्तानी वाली मजबूत अर्जेंटीना टीम से होगी। वैसे देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला ही नहीं है क्योंकि अर्जेंटीना एक बहुत ही बड़ी टीम है। लेकिन केप वर्डे के पास इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने का यह एक बहुत बड़ा मौका है।
केप वेर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा का शानदार रहा प्रदर्शन
नया इतिहास बनाने की सोच के साथ मैदान पर उतरी केप वर्डे टीम के कोच ‘बुबिस्टा’ ने इस मैच में अपनी मेन टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी बदल दिए थे। इनमें से कुछ बदलाव तो उन्हें मजबूरी में करने पड़े थे। इसके बावजूद, उन्होंने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और टीम के हीरो यानी गोलकीपर वोजिन्हा पर पूरा भरोसा रखा और उन्हें टीम में बनाए रखा। मैच के दौरान सऊदी अरब के खिलाफ केप वर्डे को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। गोलकीपर वोजिन्हा ने कई गोल इस मैच में बचाए।
ग्रुप H में स्पेन की टीम टॉप पर ग्रुप H की बात करें तो स्पेन की टीम 7 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही। स्पेन ने अपने पहले मैच में केप वर्डे के साथ ड्रॉ खेला था। वहीं, केप वर्डे की टीम 3 अंक हासिल करके दूसरे नंबर पर रही और अगले दौर में पहुंच गई। दूसरी तरफ, उरुग्वे और सऊदी अरब की टीमें सिर्फ 2-2 अंक ही हासिल कर सकीं और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अब अगले दौर में स्पेन का मुकाबला ग्रुप-जे (Group J) में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा, जो अल्जीरिया या ऑस्ट्रिया में से कोई एक हो सकती है।

