दिल्ली पुलिस ने ‘X’ (पहले ट्विटर) को एक शिकायत के सिलसिले में पत्र लिखा है। शिकायत में कहा गया है कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक कंटेंट फैलाया जा रहा है।” पुलिस ने प्लेटफॉर्म से निम्नलिखित बातें करने को कहा है:
1. प्लेटफॉर्म से उस कथित पोस्ट/वीडियो को तुरंत हटाएं।
2. उस X अकाउंट होल्डर की पूरी जानकारी दें जिसने वह कंटेंट पोस्ट किया है। इसमें पूरा नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी शामिल होनी चाहिए। साथ ही, लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी दें, जिसमें समय और तारीख का स्टैम्प हो।
3. कोई भी अन्य संबंधित जानकारी जो इस मामले की जांच में काम आ सके।
4. कथित पोस्ट/वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाए।
5. BSA की धारा 63(4) के तहत सर्टिफिकेट।
दूसरी ओर केरल में भी अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, केरल साइबर पुलिस ने RSS नेता टीजी मोहनदास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर दिल्ली में NEET प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर की गई उनकी टिप्पणियों के खिलाफ शिकायतों के बाद तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

