मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 691.74 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
राजभर ने सपा पर साधा निशाना
प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए और भाजपा तथा सुभासपा के लिए समर्थन मांगा। राजभर ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में एक हजार दंगे हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर रोक लगाई। राजभर ने दावा किया कि वर्तमान सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सभी सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएं। साथ ही, उन्होंने सुभासपा को भी उचित भागीदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
नियादी ढांचे को मजबूत करेंगी योजनाएं
योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, पर्यटन, खेल और कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के तहत कुल 69,174.82 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 49,260.37 लाख रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19,914.88 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। सबसे अधिक परियोजनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि जखनियां, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

