लखनऊ में चौराहों पर लगाए गए विवादित पोस्टर, ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे के साथ मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान

2 Min Read
लखनऊ में चौराहों पर लगाए गए विवादित पोस्टर, ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे के साथ मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान

लखनऊ:  मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद के निर्माण के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बन रही नई मस्जिद के निर्माण का विरोध करते हुए मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया गया है।

हुमायूं कबीर को दी चुनौती

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से लगाए गए इन पोस्टर्स में पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर को चुनौती देते हुए लिखा गया है- हुमायूँ हम आएंगे,बाबरी फिर से गिराएंगे। इसके साथ ही ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे के साथ 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया गया है। 

हुमायूं कबीर को मुगल आक्रांता के रूप में दिखाया 

इस पोस्टर में पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर को मुगल आक्रांता के रूप में दिखाया गया है। वहीं ममता बनर्जी की तस्वीर भी इस पोस्टर में है। लखनऊ के 1090 चौराहा,अंबेडकर चौराहा,हज़रत गंज चौराहे के साथ-साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये पोस्टर लगाए गए हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की ओर से मुर्शिदाबाद कूच करने की अपील की गई है।

‘बाबरी’ पर आर-पार की अपील

पोस्टर में सबसे ऊपर विश्व हिंदू रक्षा परिषद लिखा हुआ है। उसके बाद हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे। तीसरी लाइन में बड़े अक्षरों में लिखा है-बंटोगे तो कटोगे। इसके बाद की पंक्ति में लिखा है-हिंदुओं की विरोधी सरकार में इस बार होगा मुर्शिदाबाद में नई बाबरी पर आर-पार। सबसे नीचे लोगों से अपील की गई है-चलो मुर्शिदाबाद 10 फरवरी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version