डेंजरस इश्क: फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा

1 Min Read
डेंजरस इश्क: फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा

फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवती से मिलने पहुंचे युवक को परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद बंधक बनाकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस युवक और युवती को थाने ले गई। यहां पूछताछ की जा रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव के मजरे जैतपुर निवासी उमेश कुमार की दोस्ती खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से फेसबुक पर हुई थी। वह शनिवार दोपहर युवती से मिलने चौराहे पर पहुंचा। तभी युवती के अचानक गायब होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

खोजबीन के दौरान परिजन ने शाम करीब चार बजे दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और टिन शेड के नीचे बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version