Deen Dayal Hospital: साली को अस्पताल में देखने गया जीजा, वहीं दुपट्टे से लटक कर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

3 Min Read
Deen Dayal Hospital: साली को अस्पताल में देखने गया जीजा, वहीं दुपट्टे से लटक कर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल के वार्ड नंबर नौ में 21 अगस्त को देर रात मरीज से मिलने गए जीजा ने फांसी लगा ली। जब सुबह स्टाफ को जानकारी हुई तो पुलिस को बुलाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना अंतर्गत होली चौक निवासी महिला अनुपम पेट दर्द और बुखार के कारण पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल के वार्ड नंबर नौ में 19 अगस्त से भर्ती है। उसका बुलंदशहर के थाना अनूपशहर अंतर्गत जहांगीराबाद निवासी 35 वर्षीय जीजा अंशुल क्वार्सी में ही परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। 

21 अगस्त की रात को जीजा अंशुल अपनी साली अनुपम का हाल जानने अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि वहां अंशुल ने सिर दर्द का बहाना बनाकर पत्नी से दुपट्टा मांगा और देर रात को वार्ड नंबर 9 में जाकर कुंदे से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह 22 अगस्त को मरीज और तीमारदार की नजर जब पड़ी तो वार्ड में हा-हाकार मच गया। 

युवक का शव लटना होने की सूचना मिलते ही पूरा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमके माथुर ने तत्काल पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version