दीप्ति शर्मा का बड़ा कारनामा, पांच विकेट हॉल लेकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल करवाया अपना नाम

4 Min Read
दीप्ति शर्मा का बड़ा कारनामा, पांच विकेट हॉल लेकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल करवाया अपना नाम

Deepti Sharma: भारतीय महिला टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, जहां साउथ अफ्रीका की टीम 3-1 से आगे है। सीरीज के पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने जीत दर्ज की थी, वहीं चौथे मैच में टीम इंडिया 14 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही। चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम भूमिका दीप्ति शर्मा ने निभाई।

दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट हॉल लेकर किया बड़ा कारनामा

दीप्ति शर्मा ने चौथे टी20 में पहले बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 बॉल पर पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इस पांच विकेट हॉल के साथ ही उन्होंने एक बड़ा कारनामा किया है। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में पांच विकेट हॉल लेने वाली मात्र चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुआ दीप्ति शर्मा का नाम

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा भारत की पूर्व महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने किया था। इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर जेनी गन का नाम है। उन्होंने भी इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट हॉल लिया है। अब दिग्गज प्लेयर्स की लिस्ट में दीप्ति शर्मा का नाम शामिल हो गया है।

दीप्ति शर्मा ने किन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 186 रन का टारगेट रखा था। इस लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया। गौड़ ने प्रोटियाज कप्‍तान लौरा वोलवार्ट (18) को बोल्‍ड किया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने मेजबान टीम को जल्‍दी-जल्‍दी दो झटके दिए। भारतीय ऑफ स्पिनर ने सुन लुस (40) और एनेरी डेरेकसन (9) को बोल्‍ड किया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और साउथ अफ्रीका को 171/9 के स्‍कोर पर रोक दिया। दीप्ति ने मिडिल ऑर्डर की कायला रेनेके (21) और लोअर ऑर्डर में अयाबोंगा खाका (1) व टुमी सेखुकुने (4) को भी  पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा काश्‍वी गौतम, श्रीचरणी और शैफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

भारत के लिए जेमिमा और दीप्ति ने की शानदार बल्लेबाजी

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। भारतीय ओपनर्स शैफाली वर्मा (9) और अनुष्‍का शर्मा (27) जल्‍दी पवेलियन लौट गई। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्‍ज (43), कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (22), दीप्ति शर्मा (36*) और ऋचा घोष (34*) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version