दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद

4 Min Read
दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद

कहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, कहीं चाकुओं से वार हुआ, कहीं घर पर कई राउंड फायरिंग की गई तो कहीं कैंची मारकर शख्स को मार डाला। ये सभी दिल दहला देने वाली घटनाएं देश की राजधानी दिल्ली में एक ही दिन में हुई हैं। न्यू उस्मानपुर में सोमवार रात हुई घटना ने पूरे दिल्ली को सहमा दिया है। यहां करीब 12 से 15 बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक पर चाकुओं से वार कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई चाकूबाजी की घटना वारदात

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। 17 वर्षीय अभिषेक को घर से बुलाकर घर के पास नाले पर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से 5 से 7 लड़कों ने अभिषेक को घेर रखा है। अभिषेक सबके बीच में लाल रंग की टी शर्ट में नजर आ रहा है।

बातचीत के बीच अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार

बताया जा रहा है कि दो लड़के पहले अभिषेक के घर गए जो स्पॉट से महज 100 मीटर के आसपास दूर है। उसको बुलाकर नाले के पास ले आए जहां कुछ लड़के पहले से मौजूद थे। सबकी आपस में बातचीत हो रही थी अभिषेक को सबने बीच में घेरकर रखा था, तभी एक लड़के ने अचानक से अभिषेक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अभिषेक किसी तरह उनसे बचकर बगल की गली में भागा लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हत्या की वजह क्या?

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को पास के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में क़त्ल की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपियों की पुरानी रंजिश थी जिसकी वजह से कत्ल की इस वारदात को सजिश के तहत पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया।

दिल्ली में हुई अन्य वारदातें-

ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को लगी गोली- न्यू उस्मानपुर के पुश्ता इलाके में बाइक से आए बदमाशों ने एक कैटरर पर फायरिंग कर दी जिसमें एक मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश जारी है।

लाडो सराय इलाके में घर पर कई राउंड फायरिंग-  न्यू उस्मानपुर के अलावा साउथ दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी जहां लाडो सराय इलाके में बदमाशों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

मुखर्जी नगर में युवक पर कैंची से हमला- इसके अलावा मुखर्जी नगर में एक युवक पर कैंची से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मृतक दिलबहार गद्दे बनाने वाली एक दुकान में काम करता था जिसका किसी बात पर अपने सहकर्मी ​​शहजाद से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने कथित तौर पर दिलबहार पर कैंची से कई बार हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी ​​शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें-

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version