‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

3 Min Read
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है। अपने तीसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और भले ही इसने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हों, लेकिन अब इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को भी मिल रहा है और इसी वजह से इसकी कमाई में बढ़त्तरी हो रही है।

धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ क्लब में की एंट्री

‘धुरंधर 2’ ने अपने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 1,013.77 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म अभी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और जल्द ही यह ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 1,030.42 करोड़ रुपयेको पीछे छोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपये कमाए हैं, जहां भारत में अपनी कमाई के साथ रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं अपने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ यह फिल्म चौथे स्थान पर है और इसे ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा।

18 दिन में छा गई धुरंधर 2

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 18 दिनों में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे बेहतरीन स्टार्स भी हैं। इसमें यामी गौतम भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक इंडियन स्पाई की कहानी दिखाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version