मध्य प्रदेश के ईसागढ़ रोड पर गुरुवार की सुबह एक ऐसी खौफनाक घटना ने हलचल मचा दी, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां सड़क किनारे एक सूने खेत में खड़ी i20 कार के अंदर एक युवक और एक युवती की लहूलुहान लाशें मिली। कार का दरवाजा खुलते ही अंदर का मंजर देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। युवक के चेहरे पर जलने और सिर में गोली के निशान थे तो वहीं बगल की सीट पर बैठी युवती का गला बेरहमी से रेता गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
ईसागढ़ मर्डर मिस्ट्री केस ने बढ़ाई चिंता
पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को मर्डर, सुसाइड और साजिश के त्रिकोण पर रखकर जांच कर रही है। वहीं, रोते-बिलखते परिजनों ने साफ कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश है। मृतका मुस्कान बुधवार दोपहर को रोजाना की तरह घर से जिम के लिए निकली थी, जब शाम ढलने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं और वह परेशान हो गए। दोस्तों-सहेलियों से पूछताछ के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो बदहवास परिजन रात में ही कोतवाली थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बात से अनजान की उनकी बेटी किस हाल में होगी। किसे पता था कि अगली सुबह पुलिस से उन्हें यह खौफनाक खबर सुनने को मिलेगी।
इंदौर में हुई कपल की मुलाकात
मृतक युवक की शिनाख्त ऋतिक सोनी के रूप में हुई है, जो महज 15 दिन पहले ही इंदौर से अशोकनगर लौटा था। ऋतिक के पिता राकेश सोनी ने बताया कि उनका बेटा और मुस्कान 2-3 साल पहले इंदौर में एक ही कंपनी में जॉब करते थे। पुलिस अब इस पुराने कनेक्शन और दोनों की आखिरी मुलाकातों के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
3 राज जो पुलिस की तफ्तीश में बने पहेली:
सवाल नंबर 1: अगर यह सुसाइड है तो दोनों के तीन मोबाइल फोन कार से 50 फीट दूर खेत में क्यों और किसने फेंके?
सवाल नंबर 2: कार के अंदर खून से सनी कुल्हाड़ी और कटर का मिलना क्या किसी तीसरे कातिल की मौजूदगी की गवाही दे रहा है?
सवाल नंबर 3: एक ही समय पर युवक को गोली लगना और युवती का गला कटा होना, क्या किसी बड़ी रंजिश या ऑनर किलिंग का हिस्सा है?

