10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी, ECI ने जारी किया शेड्यूल, किस राज्य की कितनी सीटें?

3 Min Read
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी, ECI ने जारी किया शेड्यूल, किस राज्य की कितनी सीटें?

भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया है। दस राज्यों से निर्वाचित राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। अब आयोग ने इन 24 सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों की इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026, गुरुवार को होगा।

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून 2026, सोमवार नामांकन की जांच  9 जून 2026, मंगलवार नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून 2026, गुरुवार मतदान की तारीख  18 जून 2026, गुरुवार  मतदान का समय  सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतगणना  18 जून 2026, शाम 5 बजे चुनाव पूरा होने की तारीख 20 जून 2026, शनिवार     यहां देखें चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी

नंबर राज्य कौन रिटायर हो रहे? रिटायरमेंट की तारीख

1. आंध्र प्रदेश अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला 21.06.2026

2.   नथवाणी परिमल 21.06.2026

3.   पिल्ली सुभाषचंद्र बोस 21.06.2026

4.   सना सतीश बाबू 21.06.2026

5. गुजरात रामभाई हरजीभाई मोकारिया 21.06.2026

6.   अमीन नरहरि हीराभाई 21.06.2026

7.   गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी 21.06.2026

8.   रमिला बेचरभाई बारा 21.06.2026

9. झारखंड दीपक प्रकाश 21.06.2026

10.   शिबु सोरेन (04.08.2025 से रिक्त) 21.06.2026

11. मध्य प्रदेश जॉर्ज कुरियन 21.06.2026

12.   दिग्विजय सिंह 21.06.2026

13.   सुमेर सिंह सोलंकी 21.06.2026

14. मणिपुर महाराजा सनजाओबा लेइशेम्बा 21.06.2026

15. मेघालय वानवेरोय खारलुखी 21.06.2026

16. राजस्थान नीरज दांगी 21.06.2026

17.   राजेंद्र गहलोत 21.06.2026

18.   रवनीत सिंह 21.06.2026

19. अरुणाचल प्रदेश नबाम रेबिया 23.06.2026

20. कर्नाटक नारायण कोरगप्पा 25.06.2026

21.   इरन्ना कडाडी 25.06.2026

22.   एच.डी. देवगौड़ा 25.06.2026

23.   मल्लिकार्जुन खरगे 25.06.2026 24

मिजोरम के. वनलालवेना 19.07.2026 दो सीटों पर होंगे उपचुनाव दूसरी ओर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख भी जारी कर दी है। ECI ने किया ऐलान किया है कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को उपचुनाव होंगे। 

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल   अधिसूचना: 2 जून 2026, सोमवार नामांकन की आखिरी तारीख: 9 जून 2026, सोमवार   नामांकन जांच: 10 जून 2026, मंगलवार नाम वापसी: 12 जून 2026, गुरुवार मतदान: 18 जून 2026, शुक्रवार, सुबह 9 से शाम 4 बजे मतगणना: 18 जून 2026, शाम 5 बजे India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version