महायुति के घोषणापत्र में महिलाओं पर जोर, जानिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और मिलिंद देवरा ने क्या कहा?

6 Min Read
महायुति के घोषणापत्र में महिलाओं पर जोर, जानिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और मिलिंद देवरा ने क्या कहा?

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 के लिए महायुति ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों से कई वादे किए हैं। इस दौरान महिलाओं को लुभाने वाले कई वादे किए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई की लाडली बहनों को बिन ब्याज के 5 लाख तक का कर्ज दिया जाएगा। वहीं, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश में इस साल मुंबई रुकी नहीं, आगे भी नहीं रुके इसके लिए योजना बना रहे हैं। चिराग नगर में लोक शाही अन्ना भाऊ साठे स्मारक बनाने काम चल रहा है

एकनाथ शिंदे ने अजित पवार, उद्धव की शिवसेना और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका घोषणा पत्र घोटाला नामा है, हमारा घोषणा पत्र विकास नाम है। बीएमसी का एफडी 84 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है, इतना खर्च होने के बाद भी बीएमसी का एफडी है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई को बांग्लादेशी रोहिंग्या मुक्त करके रहेंगे। कई को डिपोर्ट किया गया है। एआई टूल तैयार कर रहे हैं, जिसकी मदद से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं ढूंढने का काम किया जाएगा। डिटेंशन सेंटर के लिए जमीन मिल गई है, उस पर काम चल रहा है।

नहीं बंद होगी लाडली बहन योजना सीएम फडणवीस ने कहा, “एक से डेढ़ साल में जितने बांग्लादेशियों को निकाला है, वो अब तक का हाईएस्ट नंबर है। विपक्ष कितना भी पत्र लिख ले, लाडली बहन ऑन गोइंग स्कीम है। उसे बंद नहीं किया जाएगा, पैसे देते रहेंगे। हम जो वचन नामा देते हैं उसे पूरा करते हैं। बाकियों के वचन नामा और हमारे वचन नामा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं। जब 5 साल बाद हम लोगों के सामने जाते हैं तब सारे रिकॉर्ड लोगों के सामने रखते हैं कि हमने क्या क्या वादा किया था और क्या क्या कर पाए हैं।” उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाले मुंबईकरों को घर छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा। दूसरे मराठी और मुंबईकरों के बारे में बोलते रह गए हैं, लेकिन काम सिर्फ महायुति ही करती है। धारावी का विकास डीआरपी करेगा, उसमें सरकार की भागीदारी है और साथ विकासक भी है। पात्र लोगों को धारावी में ही घर दिया जाएगा। 

समुंदर की सफाई का प्लान फडणवीस ने वादा किया कि बीएमसी में सफाई कर्मियों को मुंबई में खुद के हक का घर देंगे। बीएमसी स्कूलों में बच्चों को मराठी अच्छे से सिख पाए, इसकी कोशिश की जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। 2 हजार नए बेड अस्पतालों में तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मुंबई के समंदर में गंदा पानी नहीं जायेगा, नदियों के शुद्धिकरण का प्लान तैयार किया गया है। मुंबई के डंपिंग ग्राउंड्स का कैंपिंग किया जाएगा। सभी डंपिंग ग्राउंड्स को बंद किया जाएगा। मुंबई में 17 हजार करोड़ का क्लाइमेट एक्शन प्लान हाथ में लिया है। 

परिवहन बेहतर करने के लिए प्लान फडणवीस ने कहा, “दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मेट्रो का नेटवर्क मुंबई में है, दिल्ली को यह करने में 20 साल लगे, हमने 6 सालों में किया है। बेस्ट की 5000 बस है, लेकिन मुंबई को 10 से 12 हजार बसों की जरूरत है। नए इलेक्ट्रिक बस के कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। मुंबई में रोड विस्तार का काम जोरों से चल रहा है, कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, ईस्टर्न एक्सप्रेस वे को ठाणे के फाउंटेन तक किया जा रहा है। शिवडी से वर्ली ब्रिज का काम इसी साल पूरा किया जाएगा। मुंबई गड्ढा मुक्त करने का काम किया जा रहा है। पहला चरण पूरा होने वाला है, दूसरा चरण का काम शुरू है।”

मिलिंद देवरा ने क्या कहा? मिलिंद देवरा ने कहा, “हमने रियलिस्टिक घोषणा पत्र लॉन्च किया है। और इसके पीछे वजह रही कि हमने आम मुंबईकरो से संपर्क किया और उनकी उम्मीदें क्या है, उनका दर्द क्या है यह सब जाना और उसके बाद यह घोषणा पत्र हमने जारी किया है। लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस के मेट्रो से अच्छा मेट्रो हमने मुंबई में बनाकर दिया है। ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक और एसी हम लेकर आए हैं। हमने मुंबईकरो के हाउसिंग के प्रॉब्लम को क्लस्टर री डेवलपमेंट के जरिए सॉल्व किया है और यह गेम चेंजर प्रोजेक्ट है और आगे भी हम यह करते रहेंगे। पिछले 25 सालों में दो परिवारों ने मुंबई महानगरपालिका को ठेकेदार के हवाले कर दिया था। उन्होंने बीएमसी को एटीएम के तौर पर ट्रीट किया यानी कि एनी टाइम मनी लेकिन हम भी एटीएम के तरह ही बीएमसी को ट्रीट करेंगे और लेकिन हमारे लिए एटीएम का मीनिंग है अकाउंटेबल टू मुंबईकर्स।”

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version