Etawah: डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले- बिजली और पानी के संकट से बेहाल है प्रदेश; भाजपा सरकार पर साधा निशाना

1 Min Read
Etawah: डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले- बिजली और पानी के संकट से बेहाल है प्रदेश; भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बिजली-पानी संकट से प्रदेश की जनता जूझ रही है और सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। यह बात मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम से मिलने के बाद कही। शिवपाल यादव ने डीएम से कहा कि जनसमस्याएं उठाईं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को दिन और रात पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदत्तर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version