‘बहुत बुरा लगा’, सीएम केजरीवाल की तस्वीर लगाए जाने पर भड़के भगत सिंह के पोते

2 Min Read

चंडीगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पोते यदविंदर संधू ने केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। यदविंदर संधू ने कहा कि ये देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा कि उनकी तुलना दिग्गजों से करने की कोशिश की गई।

मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि वह ऐसी गतिविधियों से दूर रहे। संधू ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लोगों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, इसके विपरीत, आप के अरविंद केजरीवाल कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल का सामना कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बीच बैकग्राउंड में बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो के बीच केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर देखी गई।

केजरीवाल की तुलना महान नेताओं से की गई। जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसी को लेकर अब भगत सिंह के पोते ने भी आप को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

फोटोशॉप कर दिखाई गई तस्वीर

दरअसल, भाजपा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और भारतीय संविधान के निर्माता भीम राव अंबेडकर की फोटो के बीच आप नेता केजरीवाल की फोटो को लेकर आप पर राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने का आरोप लगाया। फोटोशॉप की गई इस तस्वीर में केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version