शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, 1100 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में भी मजबूत शुरुआत

2 Min Read

नई दिल्ली। आज 8 अप्रैल को शेयर बाजार में हरियाली देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स 1100 अंक की मजबूती के साथ खुले है।

अभी ये 74,324 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी लगभग 400 अंक की उछाल के साथ 22,540 पर ट्रेड कर रहा है। मेटल के स्टॉक में खरीदारी का मौहाल है।

भारतीय शेयर बाजार की कैसी शुरुआत?

अभी लिखते समय गिफ्ट निफ्टी 371 अंक की बढ़ोतरी के साथ 22635 पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार से मिले-जुले संकेत है और एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स में हरियाली छाई हुई है। विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

इससे पहले वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी थी।

भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा था और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस दौरान 30 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में बीते10 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

टैरिफ हंगामे के बीच एशियाई बाजार संभले

दुनियाभर के बाजारों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई। इस दौरान एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई।

जापान का निक्केई 225 शेयर सूचकांक एक दिन पहले 8 प्रतिशत गिरा, लेकिन मंगलवार को इसमें 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version