भारतीय-ए टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां वह मेजबान के खिलाफ दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहले मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला था लेकिन उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच में गाले के स्टेडियम में दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जा रहा है जिसमें भारतीय-ए टीम की पहले गेंदबाजी कर रही है और उसमें तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला है। श्रीलंका-ए टीम मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में लंच के समय अपनी पहली पारी में 366 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जिन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए।
गुरनूर ने श्रीलंका-ए के कप्तान को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई
इंडिया-ए टीम की कप्तानी संभाल रहे ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका-ए ने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का स्कोर बना लिया था। ऐसे में उनको बड़ा बनाने से स्कोर से रोकने की टीम इंडिया के गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसमें गुरनूर बरार ने अहम भूमिका निभाई। दूसरे दिन के खेल में गुरनूर ने सेहान अरागिचे जो शतक लगा चुके थे उनको 127 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की। वहीं इसके अलावा गुरनूर ने पवानथा वीरासिंघे, अनजाला बंडारा, चामिका गुणाशेकरा और असानका मनोज का विकेट हासिल किया। गुरनूर को श्रीलंका-ए की पहली पारी में कुल 22 ओवर्स की गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 77 रन देने के साथ 4 विकेट हासिल किए।
ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने भी हासिल किए 4 विकेट
गुरनूर बरार के अलावा भारतीय-ए टीम के अन्य गेंदबाजों के पहली पारी में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें ऑफ स्पिनर सारांश जैन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए। सारांश ने पहली पारी में कुल 30 ओवर्स की गेंदबाजी की और 92 रन भी दिए। वहीं तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 66 के स्कोर तक अपना पहला विकेट अमन मोखड़े के रूप में गंवा दिया।

