Hardoi: गेस्ट हाउस संचालक की जुआं खेलने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

1 Min Read
Hardoi: गेस्ट हाउस संचालक की जुआं खेलने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा पुलिया निवासी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू (43) गेस्ट हाउस चलाते थे। भवन निर्माण सामग्री की दुकान भी थी। उनकी धारदार हथियारों से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव लोनार-बघौरी मार्ग पर राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास पड़ा मिला। पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता अनिल सिंह बिना कुछ बताए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे।

अनिल सिंह जुआं खेलते थे। दावा है कि पांच लाख रुपये लेकर वह सुखेता नाला के झाबर के पास चार लोगों के साथ जुआं खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर साथ में जुआं खेल रहे लोगों ने दौड़ादौड़ाकर अनिल पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद करने लगी। इस बीच पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version