हरियाणा: 32 साल के दलित युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से अलग किया, पुलिस जांच में जुटी

1 Min Read
हरियाणा: 32 साल के दलित युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से अलग किया, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान गांव इस्माईला के नीरज के रूप में हुई है। वह 32 साल का था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला? रोहतक के थाना सांपला के अंतर्गत आने वाले गांव इस्माइलां में एक दलित युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। हत्यारे के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बस इतना पता लग पाया है कि किसी ने तेज धार हथियार से गर्दन काटकर हत्याकांड को अंजाम दिया है।

युवक का शव सुबह गांव की पानी की डिग्गी में मिला। मृतक का नाम नीरज था और वह महज 32 साल का था। पुलिस और FSL की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version