घर बनाने के लिए लिया 18 लाख का लोन, पैर टूटा तो नहीं भर पा रहा था किस्त, नोटिस देख पत्नी ने किया कांड

4 Min Read
घर बनाने के लिए लिया 18 लाख का लोन, पैर टूटा तो नहीं भर पा रहा था किस्त, नोटिस देख पत्नी ने किया कांड

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति को जहर देकर मार डालने और उसके बाद कमरे में जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के वार्ड संख्या 5 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अंशु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंशु को पहले जहर दिया गया और फिर सबूत मिटाने के लिए कमरे में आग लगा दी गई। हालांकि, मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कमरे में बिस्तर और अन्य सामान जले हुए थे, लेकिन अंशु का शरीर पूरी तरह झुलसा नहीं था।

मृतक के भाई ने क्या कहा? इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण इसे पारिवारिक कलह, आर्थिक तनाव और संभावित हत्या की साजिश की बात बता रहे है। मृतक के भाई उदय सिंह और अन्य परिजनों ने अंशु की पत्नी स्वीटी भारती पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने पहले अंशु को जहर दिया और इसके बाद सबूत मिटाने के नियत से कमरे में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने मचाया शोर बताया जाता है कि कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद अंशु को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।  

2 साल पहले हादसे में टूटा था दाहिना पैर अंशु की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि अंशु ने घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था, जिसकी किस्त नहीं भर पाने के कारण घर पर नोटिस चिपकाया गया था। उसने बैंक से लगभग 18 लाख का लोन लिया था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो साल पहले हुए एक हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया था, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था।

जानकारी के अनुसार, अंशु अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिछले कई महीनों से इमादपुर स्थित ससुराल में रह रहा था। हाल ही में भाई के बुलाने पर वह केशवपुर आया था।  

पुलिस ने क्या कहा?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का प्रतीत हो रहा है, जबकि कमरे में आग लगाकर जलाने की कोशिश भी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version