भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, जियो हॉट स्टार पर नहीं दिखेंगे

4 Min Read
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, जियो हॉट स्टार पर नहीं दिखेंगे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज अब से कुछ ही घंटे बाद हो जाएगा। सीरीज के तीन मैच चार दिन में ही खेल लिए जाएंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी करीब ​करीब पूरी हो चुकी है। इस वक्त रणनीति बनाने का काम हो रहा है। इस बीच अगर आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो अभी से जान लीजिए कि ये मुकाबले आप कैसे और कहां देख पाएंगे। ये बात ध्यान रखिएगा कि मैच स्टार स्पोर्ट्स या जियो हॉट स्टार पर नहीं आएंगे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के ​खिलाफ टी20 सीरीज में उतरने जा रही है। पिछली बार से टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है। जहां एक ओर श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत तलाश कर रहे हैं, वहीं युवा अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटेंगे। भारतीय टीम इस वक्त टी20 में अच्छा नहीं खेल पा रही है। पहले उसे आयरलैंड ने हराया और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। अब उम्मीद की जा रही है कि टीम जीत की पटरी पर लौट आएगी।

टीवी और मोाबाइल पर कैसे लाइव देख पाएंगे

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच इस बीच मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की बात की जाए तो टीवी पर आप ये मैच Unite8 के स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे। साथ ही अगर आप मोबाइल या फिर स्मार्ट टीवी पर एप के माध्यम ये मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए फैन कोड पर जाना होगा। ये बात ध्यान रखिएगा कि स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉट स्टार के अलावा सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच नहीं दिखाई देंगे। अभी तक यही जानकारी है। इसके साथ ही आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए।

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे

इतना ही नहीं, मैच का टाइम का भी आपको ख्याल रखना होगा। वैसे तो भारत के टी20 मैच ज्यादातर शाम को सात या फिर साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन सीरीज चूंकि जिम्बाब्वे में हो रही है, इसलिए भारतीय समय अनुसार शाम चार बजे टॉस होगा और उसके आधे घंटे बाद यानी साढ़े चार बजे से मैच शुरू हो जाएगा। जो देर शाम करीब आठ बजे तक खत्म हो जाएगा। यानी अगर आप पुराने वाले वक्त पर मैच देखने जाएंगे तो हो सकता है कि आपका मैच छूट जाए।

जिम्बाब्वे T20Is के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

भारत T20Is के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version