पति को दी खौफनाक मौत: हत्यारिन पत्नी का कबूलनामा- कांच पीसकर पिलाया, बिस्तर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी

2 Min Read
पति को दी खौफनाक मौत: हत्यारिन पत्नी का कबूलनामा- कांच पीसकर पिलाया, बिस्तर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी

मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में आग लगाकर पति की हत्या के मामले में जेल गई पत्नी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि पड़ोस की एक महिला ने उसे पति की हत्या के कई तरीके बताए थे। 

पति की प्रताड़ना से परेशान होने पर उसके बताए तरीके अक्सर उसके जेहन में आते थे। घटना वाले दिन भी पति मारपीट करने के बाद नशे में सो गया था। तभी उसने आग लगा दी और बाहर निकल गई। गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन (40) का 26 जून को बंद कमरे में जला शव मिला था। कमरे में आसपास का सामान सुरक्षित होने से आग लगाए जाने की आशंका जताई गई थी। गैरप्रांत में रहने वाले भाई राजकुमार ने हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को आरोपी पाया।

शराब के लिए रुपये न देने पर गाली-गलौज और मारपीट से परेशान होकर पति को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन जुलाई को प्रीति को जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के बाद वायरल हुए एक वीडियो में प्रीति घर पर एक महिला के सामने हत्या की बात कबूल कर रही है। दूसरा वीडियो थाने का बताया जा रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रही है।

वीडियो में प्रीति कह रही है कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जान बचाने के लिए वह कई बार दूसरे घरों में छिप जाती थी। उसकी हालत देखकर पड़ोस की एक महिला ने कई बार पति को मारने के तरीके बताए। कभी कांच पीसकर पिला देने तो कभी नशे में सोते समय आग लगा देने की बात कही ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version