बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में बीती रात चार नकाबपोश अपराधियों ने घर का दरवाजा तोड़कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घर में अकेले सो रहे बोकारो स्टील प्लांट के ठेका कर्मी सुरेश साव को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। अधमरा होने पर अपराधी उसे घसीटकर घर के बाहर ले जाने लगे।
“मलद्वार में डंडा घुसेड़ा, मरा समझकर भागे
पीड़ित सुरेश साव ने बताया कि अपराधियों ने बर्बरता की हद पार करते हुए उसके मलद्वार में डंडा घुसेड़ दिया। दर्द से तड़पते सुरेश के मलद्वार से काफी खून बहने लगा। अपराधियों को जब लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो चारों मौके से फरार हो गए।
सुबह होश आने पर पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
सुबह होश आने पर सुरेश ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का फर्द बयान लिया। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
“किसी से दुश्मनी नहीं, बाहर से काम करने आया हूं” – पीड़ित
पीड़ित सुरेश साव ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह बाहर से आकर बोकारो में रहता है और BSL में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। उसने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। चारों आरोपी नकाबपोश थे, इसलिए पहचान नहीं हो सकी।
पूर्व डिप्टी मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
वहीं, पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में एक पूर्व डिप्टी मुखिया की हत्या में शामिल होने के आरोप में पांच लोगों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ़्तार किया गया है। मृतक संजय बोइपाई (40), जो गुलकेडा पंचायत के पूर्व डिप्टी मुखिया थे। उनकी रविवार रात चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन इलाके के गुइगांव गांव में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस के मुताबिक, बोइपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर आए और बहुत पास से उन पर गोली चला दी।

