रूस में 15 साल के लड़के ने 10 साल के बच्चे को मार डाला, शव के साथ ली सेल्फी; गार्ड पर भी किया हमला

3 Min Read
रूस में 15 साल के लड़के ने 10 साल के बच्चे को मार डाला, शव के साथ ली सेल्फी; गार्ड पर भी किया हमला

Russia Teenager Killed School Boy: रूस में 15 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 10 साल के बच्चे पर चाकू से हमलाकर उसे मार डाला था। आरोपी लड़के ने इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। रूसी जांच एजेंसी, इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने बताया कि किशोर को गिरफ्तार करने के बाद अपराध के मकसद का पता लगाया जा रहा है। यह घटना ओडिंटसोवो जिले में हुई है।

गार्ड की पीठ में मारा चाकू

हमले का बॉडीकैम फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हम आपको नहीं दिखा सकते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर ने एक टीचर से उसकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछा, इसके तुरंत बाद, जब उसने 32 साल के सिक्योरिटी गार्ड दिमित्री पावलोव को अपनी ओर आते देखा, तो उसने कहा, “दिमा, यहां से दफा हो जाओ।” जब सिक्योरिटी गार्ड नहीं रुका, तो उसने उस पर पेपर स्प्रे किया और फिर उसकी पीठ में चाकू मार दिया। 

बच्चे को मार डाला

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि 15 साल के लड़के ने मास्क और हेलमेट पहना हुआ है और एक 10 साल के लड़के का पीछा कर रहा है। इसके बाद लड़के ने बिल्डिंग के अंदर बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर दिया। खबरों के मुताबिक आरोपी लड़के ने बच्चे के शव के साथ सेल्फी भी ली। वीडियो में बच्चों और टीचरों को हमले से खुद को बचाने के लिए क्लासरूम में खुद को बंद करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ा

हमले के बाद हथियारों से पुलिस कर्मियों ने स्कूल पर धावा बोल दिया और लड़के को पकड़ लिया। आरोपी किशोर ने एक टी-शर्ट पहनी हुई थी जिस पर ‘नो लाइव्स मैटर’ लिखा हुआ था। यह नारा आतंकवाद, हिंसा और मानव जाति के विनाश का समर्थन करता है।

रूस में बढ़े हैं हमले रूस में इस तरह के हमले हाल के वर्षों में ये अधिक आम हो गए हैं। पिछले साल, दक्षिणी रूसी शहर चेल्याबिंस्क में एक किशोर छात्र ने हथौड़े से चार लोगों को घायल कर दिया था। दिसंबर 2023 में, 14 साल की एक लड़की ने दक्षिण-पश्चिमी शहर ब्रायंस्क के एक स्कूल में गोलीबारी की थी। लड़की ने अपनी एक दोस्त को मारने के बाद खुद को भी मार डाला था।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version