अमेरिका से न्यूक्लियर वार्ता से पहले ईरान ने किया बड़ा खेल, जब्त कर लिए डीजल से भरे 2 विदेशी तेल टैंकर

2 Min Read
अमेरिका से न्यूक्लियर वार्ता से पहले ईरान ने किया बड़ा खेल, जब्त कर लिए डीजल से भरे 2 विदेशी तेल टैंकर

अमेरिका और ईरान दोनों देश परमाणु वार्ता परमाणु वार्ता (nuclear talks) पर सहमत हो गए है। ओमान की राजधानी मस्कट में ये वार्ता आज (शुक्रवार) को होनी है।  इस बीच, ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन की कथित तस्करी कर रहे दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया है। मीडिया की रिपोर्ट में इन टैंकर की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया और न ही यह बताया गया कि उन पर किस देश का झंडा था। 

बुशहर ले जाए गए दोनों टैंकर ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर जनरल हैदर होनारियन मोजर्रद ने कहा कि टैंकर डीजल समेत लगभग 10 लाख लीटर ईंधन (लगभग 6,300 बैरल) ले जा रहे थे और उन्हें फारसी द्वीप के पास जब्त कर लिया गया तथा बुशहर ले जाया गया।

चालक दल समेत 15 लोग न्यायिक हिरासत में  उन्होंने कहा कि दोनों टैंकर पर सवार चालक दल के 15 सदस्य न्यायिक निकायों की हिरासत में हैं लेकिन उन्होंने उनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी। ईरान इसी तरह के आरोपों को लेकर क्षेत्र में तेल ले जाने वाले पोतों को पहले भी समय-समय पर जब्त करता रहा है। 

आज होनी है अमेरिका और ईरान की बैठक बता दें कि आज ही ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर वार्ता शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) निर्धारित है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इसमें भाग ले रहे हैं।  यह वार्ता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित है, जिसमें JCPOA (2015 की पुरानी परमाणु डील) को पुनर्जीवित करने या नई डील बनाने की कोशिश शामिल है। 

काफी महत्वपूर्ण है ये बैठक हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इसलिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने सैन्य दबाव बनाए रखा है, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत के लिए सहमति जताई है।  

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version