“ऐसा लगता है हम डलास में नहीं, पाकिस्तान में हैं”…डलास में बढ़ते इस्लामीकरण पर बोले अमेरिकी सांसद

3 Min Read
“ऐसा लगता है हम डलास में नहीं, पाकिस्तान में हैं”…डलास में बढ़ते इस्लामीकरण पर बोले अमेरिकी सांसद

न्यूयॉर्कः डलास अब पाकिस्तान बन चुका है, जहां अपराधों का बोलबाला है, जहां आतंक है, कट्टरपंथ है, दहशत है, टॉक्सिक माहौल है, ज्यादती है और भयानक इस्लामीकरण है। इसलिए ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं’…यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि एक अमेरिकी सांसद ने कही है। एक अमेरिकी सांसद ने टेक्सास के क्षेत्रों में हो रहे कट्टर इस्लामीकरण को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। 

सांसद ब्रैंडल गिल ने उठाया मामला

अमेरिका के सांसद ब्रैंडन गिल ने यह मामला शुक्रवार को ‘रियल अमेरिकाज वॉयस’ के साथ साक्षात्कार के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने मतदाताओं से यह शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं, जो डलास के बढ़ते इस्लामीकरण से बहुत चिंतित हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे परिवारों की जमीनों पर इस्लामीकरण करके वहां, मस्जिदें बनाई जा रही हैं, जो उनकी पुश्तैनी जमीन थी और जहां कई पीढ़ियों से लोग रह रहे हैं। इसके बावजूद जबरन वहां मस्जिदें बनाई जा रही हैं।

मॉल से लेकर बाजारों तक मुस्लिम ही मुस्लिम

अमेरिकी सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करके सिर्फ मस्जिदें ही नहीं बनाई जा रही हैं, बल्कि इस क्षेत्र का भयानक इस्लामीकरण हो गया है। हालत ये हैं कि आप कहीं भी चले जाइये, स्थानीय मार्केट से लेकर मॉल तक में…वहां आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप डलास या टेक्सास में हैं, आपको लगेगा कि पाकिस्तान में हैं। उन्होंने कहा कि पूरा समुदाय बदल रहा है। लोगों की पुश्तैनी जमीनों पर मस्जिद बनाई जा रही हैं। 

बड़े पैमाने पर इस्लामिक प्रवास से खतरे में अमेरिका

अमेरिकी सांसद ने कहा कि बड़े पैमाने पर डलास और टेक्सास क्षेत्र में इस्लामिक प्रवास बढ़ रहा है, इससे उस अमेरिका को खतरा हो गया है, जिसे हम प्यार करते हैं। बता दें कि सांसद ब्रैंडन गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2024 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे। वह प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका, बजट और निगरानी समितियों में कार्यरत हैं। इसमें वह डेलिवरिंग ऑन गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) भी शामिल है, जिसका काम सीमा को सुरक्षित करने, जीवन रक्षा करने और सरकारी अपव्यय को रोकने के साथ अमेरिका की आर्थिक शक्ति को मजबूत करना है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version