Jalandhar Blast: बीएसएफ मुख्यालय पर धमाके के लिए आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का किया था इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

3 Min Read
Jalandhar Blast: बीएसएफ मुख्यालय पर धमाके के लिए आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का किया था इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

बीएसएफ मुख्यालय पर धमाके के लिए आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का इस्तेमाल किया था। दोनों आरोपियों से आईबी और काउंटर इंटेलिजेंस ने पूछताछ की है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब तरनतारन में उस आतंकी की तलाश कर रही हैं जिसने विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी और उस सामग्री को उमरदीन ने वहां से उठाकर विस्फोट किया था। 

पंजाब की स्पेशल टीमें पूरा एरिया छान रही हैं। जालंधर में विस्फोट में एक नई बात सामने आई है कि आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया था। उसने विस्फोटक सामग्री के बीच अपना सिम फिट किया था। उस सिम पर कॉल की तो धमाका हो गया।

पुलिस ने जीरकपुर में रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर उमरदीन को गिरफ्तार किया है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिनमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि आरोपी ने आईईडी में अपना ही सिम कार्ड लगाया था और उसी नंबर पर कॉल करके धमाके को अंजाम दिया गया। इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी है जिसके तार आईएसआई और सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

5 मई की शाम करीब 8:15 बजे जालंधर के बीएसएफ चौक स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के मुख्य गेट के बाहर खड़े एक स्कूटी के निकट जोरदार धमाका हुआ था। इसमें स्कूटी पूरी तरह से जल गई थी।

उसी रात कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा आर्मी कैंट क्षेत्र के पास दूसरा कम तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आईईडी में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक सीमावर्ती इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से हासिल किए गए थे।

अब उस सप्लायर की तलाश में पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापे मार रही हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब और हरियाणा में चलाए गए बड़े अभियान के दौरान पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़े करीब 200 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version